Shehdol News: शहडोल की ओरिएंट पेपर मिल में पाईप लाईन फटने से 1 कर्मचारी की मौत

Rashtrabaan
Highlights
  • प्रबंधन की लापरवाही के चलते हुआ हादसा, 12 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल

शहडोल, राष्ट्रबाण। मध्य प्रदेश के शहडोल में एक बड़ा हादसे की खबर सामने आई है। यहां स्थित देश के प्रमुख कागज कारखानों में से एक ओरिएंट पेपर मिल में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। मिल की पल्प मशीन पाइप लाइन फटने से एक कर्मचारी की मौत हो गई है, वहीं 12 से अधिक कर्मचारी घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन ने घायलों को उपचार के लिए तत्काल अस्पताल भेज दिया है। जिनमे से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना अमलाई थाना क्षेत्र के ओरिएंट पेपर मिल की है। पल्प मशीन में 3 और कर्मचारी के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है। प्रबंधन की लापरवाही से ये हादसा होना बताया जा रहा है। बता दें कि ओरिएंट पेपर मिल में मेंटेनेंस में कमी के चलते आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। फिलहाल पुलिस की जांच पड़ताल जारी है जांच के बाद ही हादसे का पूरा खुलासा हो पाएगा।

- Advertisement -
error: Content is protected !!