विदिशा, राष्ट्रबाण। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में एक युवक-युवती के जोड़े ने गांव की पुलिया से छलांग लगाने का मामला प्रकाश में आया है। एक किसान ने दोनों को नदी में छलांग लगाते देखा, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और होमगार्ड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। मामला प्रेस-प्रसंग का बताया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मिली जानकारी अनुसार, यह पूरी घटना सागर से भोपाल हाईवे बाइपास पुल की है। बीती रात करीब 10 बजे एक किसान अपने खेत में पानी देने गया था। इस दौरान वह युवक-युवती को पुल से छलांग लगाते हुए देख लिया और तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और होमगार्ड के जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन रात ज्यादा होने पर ऑपरेशन बंद करना पड़ा।