Gwaliore News: झाड़-फूंक के चक्कर मे युवक की हत्या, युवक के शव के सिर पर मिल दिया, दोनों कान भी कटे मिले

Rashtrabaan

ग्वालियर, राष्ट्रबाण। मध्यप्रदेश में झाड़-फूंक से जुड़ा एक हत्या का मामला प्रकाश में आया है। दरअसल ग्वालियर शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के सागर ताल सरकारी मल्टी के पास रक्कस पहाड़ी पर एक युवक की बलि दिए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पुलिस ने भी इस हत्या को बेहद संदेहास्पद मानते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आशंका जताई जा रही है कि अन्धविश्वास और झाड़फूंक के चलते बलि दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक लाल सिंह दो दिन से अपने घर से गायब था। सुबह रक्कस पहाड़ी पर मवेशी चराने गए एक युवक ने जब सुनसान इलाके में झाड़ियां के बीच लाश पड़ी देखी तो उसने लाल सिंह के घर वालों को इसकी जानकारी दी क्योंकि मृतक का हुलिया लाल सिंह से मिलता था। लाल सिंह राय कॉलोनी घास मंडी का रहने वाला बताया गया है। इसके बाद घर वालों ने पुलिस को सूचना दी और मौके पर पहुंचे। खास बात यह है कि वहां लाल सिंह जमीन पर औंधे मुंह पड़ा हुआ था, उसके चेहरे को बुरी तरह से जख्मी किया गया था। वहीं उसके दोनों कान कटे हुए थे। चेहरे पर एक मिट्टी का सकोरा यानी बड़ा सा दिया रखा हुआ था, जिस पर सिंदूर लगा हुआ था। वहीं पास में एक मोटरसाइकिल की चाबी, लेजम, एक फनर और शराब के खाली बोतल भी मिली हैं। एक सकोरा यानी मिट्टी का दिया मृतक लाल सिंह के पेट पर भी उल्टा रखा हुआ था। शक है कि किसी ने तंत्र-मंत्र के चक्कर में लाल सिंह की बलि दी है। घर वालों ने संदेह के आधार पर एक व्यक्ति का नाम बताया है जो अपने घर से फिलहाल गायब है। पुलिस ने शव को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है।

error: Content is protected !!