Bhopal News: प्लास्टिक कारखाना के मालिक से गन पॉइंट पर लाखों की लूट

Rashtrabaan
Highlights
  • सस्ते दाम में प्लास्टिक दिलाने का झांसा देकर 21 लाख लूट कर ले गए बदमाश

भोपाल,राष्ट्रबाण। भोपाल में एक प्लास्टिक कारखाना के व्यापारी से लाखों की लूट का मामला सामने आया है,जहां कम दाम में प्लास्टिक दिलाने के नाम पर कुछ युवकों ने उससे गन पॉइंट पर 21 लाख लूट लिए। जैसे तैसे व्यापारी लुटेरों के कब्जे से छूटकर आया जहां उसने थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई हैं। जानकारी के अनुसार कारोबारी के भोपाल आने पर आरोपितों ने गन प्वाइंट पर उससे अलग-अलग सात खातों में रकम ट्रांसफर करा ली। इस पर क्राइम ब्रांच ने अपहरण का मामला दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। क्राइम ब्रांच के मुताबिक मदुरै निवासी 39 वर्षीय बी सतीश प्लास्टिक का कारखाना चलाते हैं। उनको कच्चे माल की हमेशा जरूरत रहती है। इसलिए वह सस्ते रेट पर सामान खरीदने के लिए संपर्क करते रहते हैं। कुछ दिन पहले उनको एक नंबर मिला, उस पर उन्होंने बात की तो काफी सस्ते दामों पर प्लास्टिक मिल रही थी। उन्होंने उस नंबर पर बात कर सौदा पक्का कर लिया और वह 23 जून को भोपाल आ गए और एक होटल में आकर रुके। उसके बाद उन्होंने उस पार्टी से बात की, जो सस्ते दाम पर उनको कच्चा माल उपलब्ध करवा रही थी। उनको आरोपितों ने गांधीनगर के आसाराम तिराहे पर मिलने बुलाया। यहां पहुंचे तो आरोपितों ने उनको कार में बिठा लिया और पूरे शहर में घुमाते रहे। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपितों ने उनकी कनपटी पर पिस्‍तौल अड़ा दी और उनसे करीब सात खातों में 21 लाख रुपये की राशि जमा करवा ली। उसके बाद पीडित् को धमकाया कि अगर भोपाल में किसी को बताया तो उसे गोली मार देंगे। वह डर के कारण भोपाल से सीधे वापस मदुरै पहुंचा और पूरे मामले की शिकायत पुलिस आयुक्‍त से की। इस पर मदुरै थाने में एफआइआर दर्ज होने के बाद केस डायरी क्राइम ब्रांच पहुंची।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!