Bhopal News: ये जनता है, सब जानती है ” मुख्यमंत्री शिवराज के रिपोर्ट कार्ड के बाद कमलनाथ का हमला, कहा: ये कलाकारी नही चलेगी

Rashtrabaan

भोपाल, राष्ट्रबाण। मध्य प्रदेश में नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। सूबे में सियासी पारा हाई हो रहा है। भाजपा अपने रिपोर्ट कार्ड के दम पर दंभ भर रही है वहीं कांग्रेस लगातार भाजपा को घेरने की कवायद में जुटी हुई है। प्रदेश कांग्रेस के मुखिया कमलनाथ शिवराज और भाजपा पर सियासी हमला बोलने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसे में मध्य प्रदेश में चुनाव से पहले भाजपा ने अपना रिपोर्ट कार्ड जारी किया है। सूबे के मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भोपाल में बीते दिनों रिपोर्ट कार्ड जारी करने के बाद कांग्रेस के नेताओं पर जमकर हमला बोला। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ भाजपा के रिपोर्ट कार्ड पर लगातार तंज कस रहे हैं। कमलनाथ ने भाजपा और शिवराज सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कोई कलाकारी नहीं चलने वाली। PCC चीफ कमलनाथ ने भोपाल में मीडिया से बात करते हुए कहा,” भाजपा सरकार और खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कितने भी दावे कर लें, कोई भी रिपोर्ट पेश कर लें, कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। मुझे मध्य प्रदेश के लोगों पर भरोसा है। ऐसे निराधार और मनगढंत रिपोर्ट को लोग खारिज कर देंगे।” उन्होंने कहा,” शिवराज सिंह और भाजपा की कोई कलाकारी नहीं चलने वाली, मतदाता किसी भी बात से गुमराह नहीं होने वाला। ये जनता है सब जानती है।” गौरतलब हो कि बीते दिनों भाजपा शासन के 20 साल के रिपोर्ट कार्ड को जारी करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर जमकर हमला बोला था। भाजपा ने अपने रिपोर्ट कार्ड को गरीब कल्याण अभियान का नाम दिया है।

error: Content is protected !!