Bhopal News: क्या इस बार ‘लाडली बहना’ लगाएंगी नैया पार, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का दावा, एक बार फिर बनने जा रही भाजपा सरकार

Rashtrabaan

भोपाल, राष्ट्रबाण। मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को हुए मतदान के बाद सभी पार्टी के राजनेता अपनी-अपनी सरकार बनने का दावा कर रहे हैं। इसी बीच सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने दावा किया है कि एक बार फिर पांचवी बार भाजपा को सरकार बनने जा रही है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विश्वास जताया है कि भारतीय जनता पार्टी पांचवीं बार राज्य में सरकार बनाएगी। गौरतलब है कि तीन दिसंबर को नतीजे आएंगे। महिलाओं के लिए बनाई गई अपनी सरकार की प्रमुख ‘लाडली बहना योजना’ का जिक्र करते हुए, चौहान ने सोमवार रात को कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने ईमानदारी से प्रयास किए हैं और ‘लाडली बहना’ (योजना के लाभार्थियों) ने पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी बाधाओं को दूर कर दिया है। सीएम चौहान सीहोर जिले में अपने गृह क्षेत्र बुधनी में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दावा किया। चौहान के नेतृत्व वाली राज्य भाजपा सरकार ने सबसे पहले इस साल मार्च में लाडली बहना योजना की घोषणा की थी। जिसके तहत पात्र महिलाओं को अब हर महीने 1,250 रुपये दिए जाते हैं और जून से वित्तीय सहायता का वितरण शुरू किया गया। शुरुआत में इस योजना के तहत महिलाओं को 1,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही थी और अगस्त में इसे बढ़ाकर 1,250 रुपये कर दिया गया।

- Advertisement -

इससे पहले चार बार बन चुकी है भाजपा सरकार…

- Advertisement -

भाजपा ने इससे पहले राज्य में 2003, 2008, 2013 और 2020 में सरकार बनाई थी। चौहान ने कहा कि भाजपा तीन दिसंबर को मध्य प्रदेश में पांचवीं बार सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा, ‘इसमें (सरकार बनाने के बारे में) कोई संदेह नहीं है। ऐसा कहा जा रहा है कि यहां ‘कांटे की टक्कर’ है। ऐसी कोई स्थिति नहीं है। कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की है और लाडली बहनों (योजना के लाभार्थियों) ने सभी काटों (बाधाओं) को हटा दिया है।’ सीएम ने कहा कि लोग राज्य में भाजपा द्वारा किए गए कार्यों के लिए उसे आशीर्वाद जरूर देंगे।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!