Chhindwara News: पुरानी रंजिश के चलते अमरवाड़ा में चली गोली, क्लीनिक में घुसकर डॉक्टर और पत्नी को उतारा मौत के घाट

Rashtrabaan
Highlights
  • आरोपी ने खुद को पैर में गोली मारकर किया आत्महत्या का प्रयास

छिंदवाड़ा, राष्ट्रबाण। छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा थाना छेत्र में शनिवार को दिल को दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पर पुरानी रंजिश के चलते एक युवक ने डॉक्टर और उसकी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया, इसके बाद खुद को गोली मार ली। दरअसल यह घटना आरोपी ने डॉक्टर के क्लिनिक में घुसकर की है। ऐसे में घटना के बाद भय का माहौल बना हुआ है। वहीं इस दोहरे हत्याकांड के बाद अनान-फानन में मौके पर मौजूद लोगो द्वारा घायल दम्पति को इलाज हेतु जिला अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते हत्याकांड की वारदात को अंजाम देना बताया है। वहीं सूत्रों की माने तो उक्त घटना को प्रेम प्रंसग से जोड़ा जा रहा है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -

क्लीनिक में घुसकर दिया वारदात को अंजाम…

- Advertisement -

घटना को शनिवार दोपहर तकरीबन 2.15 बजे अंजाम दिया गया। हासिल जानकारी के मुताबिक बीएचएमएस डॉक्टर महेश डेहरिया उम्र 55 वर्ष और उनकी पत्नी वंदना डेहरिया उम्र 50 वर्ष अमरवाड़ा के खमरा रोड पर स्थित अपने क्लीनिक पर थे। तभी सोनू मालवीय उर्फ प्रिंस 25 वर्ष पहुंचा और उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने दंपती को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया किंतु तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

आरोपी ने खुद को मारी गोली…

- Advertisement -

इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी सोनू मालवीय उर्फ प्रिंस ने खुद को भी गोली मार ली। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी ने अपने सिर पर गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया है। आरोपी ने डॉ. महेश डेहरिया को छाती में गोली मारी थी। जबकि डॉक्टर को बचाने के चक्कर में पत्नी भी सामने आ गईं, ऐसे में उनके पीठ में गोली लगी है। सिविल सर्जन डॉ. सोनिया के मुताबिक डॉक्टर और उनकी पत्नी ने जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया था। चिकित्सकों ने उनकी जांच करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जानकारी में यह सामने आया है कि युवक ने पुरानी रंजिश के चलते दंपती पर हमला किया है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। दंपती को गोली मारने की असली वजह जांच उपरांत ही स्पष्ट हो सकेगी।

- Advertisement -

नही रुक रही अवैध हथियार की तस्करी..

- Advertisement -

अमरवाड़ा में हुई इस घटना के बाद एक बार फिर अवैध हथियार की तस्करी को लेकर कई बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। गौरतलब है कि देहात थाना छेत्र अंतर्गत बीते दिनों ही पुलिस ने चाइना मेड रिवाल्वर एक्रोन्स सिटी से जप्त कि थी, वहीं एक बार फिर अमरवाड़ा में आरोपी द्वारा बुलेट शॉर्ट नामक पिस्तौल बरामद की है। लगातार शहर में अवैध हथियार को तस्करी बढ़ रही है और इनसे घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।

बसपा के जिला अध्यक्ष थे एमके डेहरिया

- Advertisement -

अमरवाड़ा में हुई सनसनीखेज वारदात में अपनी जान गवा बैठे महेश डेहरिया बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष थे, वहीं उनके परिवार में उनकी 2 बेटियां हैं। गौरतलब है कि डॉक्टर महेश डेहरिया अमरवाड़ा के खमरा रोड पर बीएचएमएस की डिग्री के साथ अपना क्लिनिक चलाते थे, जबकि उनकी एक बेटी विदेश में रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। इस हादसे के बाद उनके परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

- Advertisement -

पुलिस कर रही मामले की जांच

इस मामले में जब पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अभी प्रथम दृष्टि में पुरानी रंजिश सामने आई है। हालांकि इस मामले में आरोपी पर धारा 302, 201 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!