Chhindwara News: छिंदवाड़ा के पेट्रोल पंप में चार मजदूरों को लगा करंट, एक नाबालिग श्रमिक की मौत

Rashtrabaan
Highlights
  • नाबालिग बच्चों से मजदूरी करवा रहा था पेट्रोल पंप संचालक

छिंदवाड़ा, राष्ट्रबाण। छिंदवाड़ा के तामिया थाना क्षेत्र के पांडुपिपारिया से जूनापानी के पास नवनिर्मित पेट्रोल पंप के निर्माण कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा सामने आया है। दरअसल यहां पर मजदूरी कर रहे 4 लोग करंट की चपेट में आ गए वहीं करंट लगने से एक नाबालिग श्रमिक की मौत हो गई। तत्काल घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहीं पुलिस भी अस्पताल पहुंची। जानकारी के मुताबिक जूनापानी मार्ग के पास क्रेशर संचालक राजू साहू के पेट्रोल पंप का निर्माण कार्य चल रहा है। कार्य के दौरान करंट लगने से अरविंद पिता दलपत भारती (17) भौडियापानी निवासी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब पेट्रोल पंप में बिजली मोटर वाली मिक्सर मशीन में अचानक करंट आ गया। जिसके कारण एक युवक की मौत हो गई वही करंट लगने से मोहन पिता दर्शनलाल (28), आशीष पिता मन्नूलाल भारती (22), निवासी केराढाना घायल हुए। घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने घायलों से पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। आपको बता दें कि तामिया तहसील के ग्राम पाण्डुपिपारिया मुख्यमार्ग में पास बन रहे नव निर्मित पेट्रोल पंप पर काम करते समय मृतक अरविंद पिता दलपति भारती निवासी भोडियापानी की मौत होनी बताई जा रही है।

- Advertisement -

घायलों से मिलने नही पहुँचा पेट्रोल पंप संचालक..

- Advertisement -

तामिया मुख्यालय से लगभग 7 किमी पर बन रहे नव निर्मित पेट्रोल पंप पर हुए इस हादसे के बाद कई बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। जबकि इतना बड़ा हादसा होने में पंप संचालक की लापरवाही सामने आ रही है। जबकि हादसे में घायल हुए युवको को मिलने पेट्रोल पंप संचालक भी नही पहुँचा। वही मृतक के स्वजन अस्पताल में रोते बिलखते रहे।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!