Jabalpur News: फ्लाईओवर निर्माण के दौरान हुआ बड़ा हादसा, एक मजदूर की मौत, छह घायल

Rashtrabaan

जबलपुर, राष्ट्रबाण। जबलपुर में फ्लाइओवर निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा सामने आया है। दरअसल यहां मदन महल से दमोहनाका के बीच बन रहे फ्लाईओवर निर्माण के दौरान शनिवार को हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई वहीं 6 लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार मदन महल थाने के पास नाले की खुदाई कर रहे मजदूर मिट्टी धसने की वजह से दब गए। इसमें एक की मौत हो गई वहीं छह मजदूर घायल हो गए। घटना से आसपास अफरा-तफरी मच गई। मजदूरों और मौके पर पहुंची पुलिस ने सातों मजदूरों को मलबे से निकाला, लेकिन तब तक एक की सांसे थम चुकी थी। पूरे मामले में निर्माण एजेंसी की लापरवाही उजागर हुई इधर लोक निर्माण विभाग के अफसर मामले पर लीपापोती कर रहे हैं। मंत्रालय स्तर पर भी मामले की जानकारी मांगी गई है बताया जाता है कि सुरक्षा कर्मियों के पास सुरक्षा उपकरण भी नहीं थे। मदन महल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मदन महल से दमोहनाका तक बन रहे फ्लाईओवर में मदन महल थाने के पास शिवाजी चौक के पास नाला निर्माण कराया जा रहा है। यह निर्माण कार्य नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कम्पनी द्वारा किया जा रहा है। कम्पनी के इंजीनियर्स और सुपरवाईजर के कहने पर शनिवार को दमोह निवासी देवेन्द्र कुमार (45) समेत चरगवां निवासी बेड़ीलाल गौड़ (30), झारखंड निवासी राजू भूमिया (37), सतेन्द्र भूमिया (35), कटनी निवासी धनीराम कोल (28), पन्ना निवासी सुखलाल खैरवार (35) और गनोरीलाल (40) नाले में उतरे और काम करने लगे।

- Advertisement -

अचानक हुआ हादसा..

करीब सवा तीन बजे नाले के बाजू में रखा मलबा अचानक धसा और सीधे नाले के भीतर सातों मजदूरों पर जा गिरा। सातों मजदूर मलबे में दब गए। घटना के बाद चीख पुकार मच गई। आसपास मौजूद मजदूरों के साथी और अन्य लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया। तब तक थाने की पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस अधिकारी और जवान नाले में उतरे। मलबा हटाया और सभी मजदूरों को बाहर निकाला।

- Advertisement -
error: Content is protected !!